शिमला, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ठियोग में बुधवार को नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया। साथ ही एपीएमसी फल एवं सब्जी विपणन परिसर का उद्घाटन भी किया। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक कुलदीप राठौर, चेयरमैन देवेंद्र श्याम, एपीएमसी चेयरमैन देवानंद, वाइस चेयरमैन केहर सिंह खाची, यशवंत छाजटा भी मौजूद रहे।
