धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह, उपमंडल और स्कूल स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम: यादवेंद्र गोमा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय कार्यक्रम धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर सभी उपमंडल मुख्यालयों और स्कूलों में भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।विओ,,,आयुष मंत्री ने कहा कि योग आज की तनावपूर्ण और भागदौड़ भरी जिंदगी में बेहद जरूरी हो गया है।योग से शरीर ही नहीं, मन भी स्वस्थ रहता है। यह जीवन में संतुलन और अनुशासन लाता है।

सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग योग को अपनाएं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के अधिकारी, योग प्रशिक्षक, छात्र, स्थानीय लोग और आयुष विभाग के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वहीं, अन्य उपमंडलों में भी स्थानीय प्रशासन की देखरेख में कार्यक्रम होंगे।मंत्री गोमा ने आमजन से अपील की है कि वे 21 जून को अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लें और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *