मोदी की सुरक्षा पर सियासत तेज:सोनिया ने CM चन्नी से कहा- सुरक्षा में चूक पर एक्शन लें

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक के 24 घंटे बाद कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बात की है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मामले की विस्तृत जानकारी चन्नी से ली है। उन्होंने चन्नी से कहा कि मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। सोनिया ने चन्नी से कहा कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए जाने चाहिए थे।

सोनिया की इस हिदायत के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आखिरकार सोनिया ने यह मान लिया कि सुरक्षा में चूक हुई थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्होंने मोहरे को आदेश देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

चन्नी का सोनिया को जवाब- जांच करवा रहे हैं

चन्नी ने सोनिया गांधी को बताया कि पंजाब सरकार पूरे मामले की जांच करवा रही है। इसके लिए सेवामुक्त जस्टिस मेहताब सिंह गिल और राज्य के गृह सचिव अनुराग वर्मा की जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी को 3 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उसमें जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *