पूर्व सरकारी अधिकारी को व्हाट्सऐप पर इन्वेस्टमेंट करना पड़ा भारी, ठगे एक करोड़

Spread the love

कांगड़ा, काजल: हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिला के धर्मशाला के साथ लगते सिद्धपुर फतेहपुर क्षेत्र में अपने ससुराल में रहने वाले राजस्थान निवासी एक पूर्व सरकारी अधिकारी को ऑनलाइन निवेश के नाम पर शातिरों ने करीब एक करोड़ की राशि ठग ली है। राज्यस्थान के पूर्व अधिकारी ने व्हाट्सऐप पर मिले इन्वेस्टमेंट के झांसे पर यह राशि कई किस्तों में ठगों के बैंक खातों में जमा करवाई। शुरुआती दौर में करीब दो लाख का मुनाफे का लालच भी उक्त व्यक्ति को शातिरों की ओर से प्रदान किया गया। इसके बाद पूर्व अधिकारी ने लगातार कई किस्तों में ठगों के बताए विभिन्न अकाउंट में पैसा भेजना शुरू कर दिया। इसी बीच शातिरों की ओर से तीन करोड़ रुपए का लाभ होने की बात बताते हुए 94 लाख 30 हजार अमाउंट अलग-अलग किस्तों में जमा करवा दिए। जबकि इसके बदले में राजस्थान के पूर्व सरकारी अधिकारी को कोई पैसा वापस नहीं मिला।

अब ठगी का शिकार होने पर पीडि़त पूर्व अधिकारी ने साइबर क्राइम थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के रहने वाले पूर्व अधिकारी धर्मशाला के फतेहपुर में अपने ससुराल में रहते है। उन्होंने सोशल मीडिया व्हाट्सऐप पर ऑनलाइन निवेश से अधिक मुनाफा कमाने की पोस्ट देखी थी। इसके बाद मिले कई प्रकार के प्रलोभन में आकर पूर्व अधिकारी ने शातिरों के बैंक खातों में राशि डालना शुरू कर दिया।

व्यक्ति पिछले मात्र एक महीने में ही 94 लाख 30 हजार रुपए की राशि लुटा दी। अब ठगी का अहसास होने पर महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। एएसपी साइबर क्राइम थाना उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला प्रवीन धीमान ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले पूर्व सरकारी अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एएसपी ने बताया कि इसमें 50 लाख के करीब राशि को फ्रिज करने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन निवेश के झांसे में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *