IIT कमांद पुल पर बड़ा हादसा, टेंट का सामान ले जा रही पिकअप रेलिंग से टकराई, 5 की मौत

Spread the love

मंडी, काजल। मंडी जिला के कमांद में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां कटौला क्षेत्र के समीप IIT कमांद पुल के पास एक महिंद्रा पिकअप पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर के बाद गाड़ी में सवार लोग पुल से नीचे खड्ड में गिर गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में 6 लोग सवार थे।

यह गाड़ी टेंट का सामान लेकर जा रही थी। गाड़ी में रखा सामान भी पूरी तरह से खड्ड और सड़क पर बिखर गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकालकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घायल को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *