मोहाली, सुरेन्द्र राणा: वेव एस्टेट मोहाली सैक्टर-85 स्थित में आज रात 8 बजे से 8:30 बजे तक एक विशेष मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया जा रहा है। रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन (RWA) के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभ्यास सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में तत्परता की जांच के लिए किया जा रहा है।
इस अभ्यास के दौरान प्रशासन के निर्देशानुसार निवासियों को अपने घरों के भीतर और बाहर की सभी लाइटें बंद रखने के लिए कहा गया है। RWA ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे इस ड्रिल के दौरान पूरा सहयोग करें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
शर्मा ने बताया कि “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में सभी निवासी सुरक्षित और संगठित तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें।”ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय भी किया गया है।
