Vimal Negi Case: न्यू शिमला पुलिस थाना पहुंची CBI, दो घंटे तक खंगाला मामले से जुड़ा रिकॉर्ड

Spread the love

शिमला, ब्यूरो: सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में शुक्रवार को न्यू शिमला पुलिस थाना पहुंची। सीबीआई ने इस मामले से जुड़े कुछ रिकॉर्ड को कब्जे में लिया है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को न्यू शिमला पुलिस थाना में पहुंचकर विमल नेगी केस की एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट ली है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने पुलिस कर्मियों से विमल नेगी की मौत मामले की जांच को लेकर पूछताछ की है।

सीबीआई ने करीब दो घंटे तक न्यू शिमला पुलिस थाना में विमल नेगी मौत मामले की रिकॉर्ड खंगाला। इसके अलावा एसआईटी के पुलिस कर्मियों से मामले की जांच को लेकर पूछताछ की। विमल नेगी मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई की तीन सदस्यों की एसआईटी गठित की गई है। सीबीआई की एसआईटी में डीएसपी सीबीआई ब्रिजेंद्र प्रसाद सिंह, सीबीआई के इंसपेक्टर प्रदीप कुमार और सब इंसपेक्टर नीलेश सिंह को विमल नेगी मौत मामले की जांच सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *