व्हाट्सएप कॉल करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया अभिषेक, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

Spread the love

कांगड़ा, अभय: देश की संप्रभुता को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल के अभिषेक को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल किए हैं। इसके बाद युवक खुफिया एजेंसियां की रडार पर आया।

एजेंसियों ने हिमाचल पुलिस को इसकी जानकारी दी और नजर रखने को कहा। जिला पुलिस देहरा की ओर से गठित टीम ने एक सप्ताह तक युवक के सोशल मीडिया अकाउंट और उसकी दैनिक गतिविधियों पर नजर रखी। जब पुलिस को युवक पर शक गहराया तो उसे बुधवार सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। इसमें युवक ने काफी कंटेंट डिलीट कर दिए हैं, लेकिन एक वीडियो डिलीट नहीं कर पाया। इसमें एके-47 जैसे दिखने वाली राइफल की बुलेट से आरोपी का नाम लिखा हुआ है और पास ही दो पिस्टल व तीन एके-47 जैसी राइफलें दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *