नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोप- कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त, विमल नेगी मौत मामले में लीपापोती की कोशिश,CM सुक्खू को देना चाहिए इस्तीफ़ा- जयराम ठाकुर

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा- विमल नेगी मौत मामले की जांच CBI को सौंपे जाने के बाद विपक्षी दल बीजेपी कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है.

इस बीच शिमला में प्रेसवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस्तीफा मांगा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार में उनकी कोई भी बात नहीं सुनता. जयराम ठाकुर ने कहा कि विमल नेगी पर गलत काम करने का दबाव था. मौत के बाद परिवार के लोग CBI जांच चाह रहे थे, लेकिन CM ने इस बारे में सदन में बार-बार झूठ बोलने का काम किया. परिवार कभी भी सरकार की जांच से संतुष्ट नहीं थी. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को झूठ बोलने की आदत लग गई है और यह इस मामले में साबित भी हो गया. जयराम ठाकुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने के साथ पेखूवाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए. शिमला के SSP संजीव कुमार गांधी ने कोर्ट में ही DGP डॉ. अतुल वर्मा के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें की. इसके लिए उन्हें कोर्ट ने फटकार लगाई और तब भी SSP मान नहीं रहे हैं. डीजीपी ने कोर्ट को बताया कि SSP ने मामले में सही तरह से जांच नहीं की. वे गैर जरूरी तरह से मामले में हस्तक्षेप करते रहे. पेन ड्राइव की रिकवरी को छिपाने की कोशिश की गई और बाद में उसे भी फॉर्मेट किया गया. इस पूरे मामले में सरकार का हस्तक्षेप है और इसी वजह से सबूतों से छेड़छाड़ की गई है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ASI पंकज की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि अब तो पंकज की जान पर भी खतरा है.

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि SSP संजीव कुमार गांधी ने DGP के ख़िलाफ खुलेआम प्रेसवार्ता की. AG अनूप रतन कोर्ट के ख़िलाफ बात कर रहे हैं. आज से पहले न तो कभी ऐसा हिमाचल प्रदेश में हुआ और न ही पूरे देश में हुआ है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. सरकार का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है. SP और AG का प्रेसवार्ता करना कोर्ट की अवमानना है. उन्होंने दावा किया है कि सीबीआई के डीजी को एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने पत्र लिखा और मामले में अपील की बात कही है, जबकि वे ऐसा नहीं कर सकते हैं. उन्होंने पूछा कि क्या वे इतने बड़े हो गए हैं कि CM सुक्खू ने सभी अधिकार उन्हें ही दे दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *