मंत्री जगत नेगी बोले सीबीआई खुद प्रश्न चिन्ह, सुप्रीम कोर्ट भी सीबीआई को बता चुका केंद्र सरकार का तोता।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: विमल नेगी मामले की सीबीआई जांच को लेकर सरकार के राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने सीबीआई पर ही प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिये है। नेगी ने कहा कि हाइकोर्ट ने मामला सौंपा है तो सही ही होगा। सीबीआई अपने आप में ही प्रश्न चिन्ह है। पूर्व में गुड़िया कांड में भी सीबीआई जांच में क्या निकला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी सीबीआई को तोता बता चुकी है। पिछले 11 सालों में ये उससे भी ऊपर हो गई है। गुड़िया कांड में भी बीजेपी ने खूब हल्ला किया लेकिन क्या निकला।

मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विमल नेगी मामले में एसआईटी निष्पक्षता से जांच कर रही थी। उन्होंने फैसला अभी देखा नहीं है कि किन बिंदुओं पर हाइकोर्ट ने मामला सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। पुलिस, SIT और ACS रेवेन्यू विभाग के द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *