पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला शिमला के चुनाव स्थगित

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, जिला शिमला के आगामी चुनाव जो 23 मई 2025 को कालिबाड़ी हॉल, शिमला में आयोजित होने थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव भूप राम वर्मा ने दी है।

महासचिव ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाई गई आपत्तियों और वैधानिक अनियमितताओं के चलते यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल 11 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो गया था, लेकिन उसके बाद भी कार्यकारिणी छह माह से बिना वैध प्रक्रिया के कार्यरत थी।

चुनाव प्रक्रिया को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संविधान एवं कॉन्फेडरेट संसदीय अधिनियम 2006 के खिलाफ पाया गया है, जिसके चलते संबंधित आदेशों को 21 मई 2025 को रद्द कर दिया गया। इस फैसले के बाद अब घोषित तिथि को कोई चुनाव नहीं होंगे।

महासचिव ने सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि 23 मई को आयोजित होने वाले चुनाव कार्यक्रम में भाग न लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *