शिमला, सुरेन्द्र राणा: बहुचर्चित विमल नेगी मामले में आज हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है मामले को लेकर आज हाईकोर्ट में न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत में सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला 23 मई के लिए सुरक्षित रखा है।
मामले में एसआईटी और डीजीपी की स्टेटस रिपोर्ट में विरोधाभास सामने आया है जिसके बाद जांच संदेश के घेरे में है। हाई कोर्ट ने भी इसका संज्ञान लिया है। सभी पक्षों को सुनने के लिए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। विमल नेगी की पत्नी के अधिवक्ता आरके बावा ने कहा कि मामले को तथ्यों के साथ छेड़छाड़ हुई है और पुलिस की जांच भी अलग अलग है ऐसे में परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।
