एचआरटीसी बस किराये में वृद्धि के खिलाफ विश्वविद्यालय में एसएफआई का प्रदर्शन फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, पुलिस के साथ हुई झड़प

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में बस किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिमला में एसएफआई ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चौक पर प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

एसएफआई के राज्य सह सचिव उपेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किराए में बढ़ोतरी कर प्रदेश की जनता पर बोझ डाला है। प्रदेश सरकार लगातार आर्थिक संकट का हवाला देकर जनता पर बोझ लादने का काम कर रही है लेकिन जब विधानसभा में वेतन बढ़ोतरी की बारी थी तब पक्ष और विपक्ष को आर्थिक संकट नजर नहीं आया।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भी मामले में किसी तरह का कोई प्रदर्शन नहीं कर रहा है। SFI ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बस किराया बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो छात्र संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *