पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के गांवों का स्वरूप और रूपरेखा बदलने में एक नया अध्याय लिख दिया है। उन्होंने कहा कि गांवों के लिए किए गए श्आप सरकारश् के कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। सौंद ने कहा कि पंजाब के गांवों के 15000 तालाबों की सफाई और 13000 ग्रामीण खेल मैदानों की शानदार पहल से गांवों का कायाकल्प होगा और गांववासियों का जीवन स्तर ऊंचा होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नालायकी के कारण न तो गांवों के नौजवानों के लिए खेल मैदानों की ओर कोई ध्यान दिया गया और न ही तालाबों की साफ -सफाई की परवाह की गई।
राजपुरा ब्लॉक के गांव खिजरगढ़ बनूड़ में विधायिका नीना मित्तल के साथ ग्रामीण खेल मैदान का निरीक्षण करने के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सौंद ने कहा कि प्रत्येक गांव के लिए दो स्थान बहुत खास होते हैं। एक गांव का खेल मैदान और दूसरा गांव का तालाब।इन दोनों से गांव की खुशहाली और गांव के युवाओं के बारे में पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब के सभी गांवों में खेल मैदान बनाने या मौजूदा खेल मैदान को अपग्रेड करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और पूरे पंजाब के तालाबों की सफाई का बीड़ा उठाया हुआ है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण पुनरुद्धार मिशन के हिस्से के रूप मेंए पंजाब सरकार राज्य भर के गांवों में 13000 से अधिक खेल मैदान बना रही है या अपग्रेड कर रही है। यह एक ऐसा कदम है जो गांवों में रहने वाले युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गांवों के खेल मैदान सरकार के नशा मुक्त पंजाब के दृष्टिकोण से सीधे तौर पर जुडक़र, युवाओं की भागीदारी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
