अहिल्या बाई होलकर की जीवनी से महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी भाजपा, भाजपा मुख्यालय में किया गया कार्यशाला का आयोजन।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: अहिल्या बाई होलकर जयंती की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में किया गया जिसमें भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ति रावत ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक कपूर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा वंदना गुलेरिया ने विशेष रूप से शामिल रहे।

महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर को पूरे देश में रानी और देवी के रूप में पूजा जाता है।
उन्होंने कहा कि होलकर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। उनका उद्देश्य केवल शासन करना नहीं था अपितु एक राज्य को संभालना था। जिस प्रकार से उन्होंने राज्य की जीडीपी बढ़ाई, कॉटेन इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया वह अद्भुत था, होलकर राज्य की महेश्वर साड़ी आज भी पूरे देश में प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक कुशल शासक और योद्धा थीं, जिन्होंने अपने राज्य होलकर की रक्षा करने के लिए युद्ध कौशल का इस्तेमाल किया। उन्हें सैन्य और प्रशासनिक कौशल में प्रशिक्षित किया गया था, और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सेनाओं का नेतृत्व किया।

उन्होंने कई युद्धों में विजय प्राप्त की और आक्रमणकारियों से अपने राज्य की रक्षा की। उस समय राष्ट्र में सती प्रथा भी प्रचलित थी पर जब उनके पति का देहांत हुआ तो उनके ससुर ने कहा कि उनकी जरूरत राज्य की प्रजा को है इसलिए उनका शासन करना है न कि सती होना है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर अनेको कार्यक्रम का आयोजन करेगी और महिला सशक्तिकरण का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *