कॉमर्शियल सिलेंडर 17 रुपए तक सस्ता, दूध के दाम बढ़ेः आज से हुए ये बदलाव

Spread the love

पंजाब दस्तक,सुरेन्द्र राणा; नया महीना यानी मई अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज से अमूल का दूध 2 रुपए महंगा हो गया है। वहीं एटीएम फ्री लिमिट के बाद पैसा निकालने पर ज्यादा चार्ज देना होगा। इसके अलावा अब वेटिंग टिकट पर स्लीपर और एसी कोच में सफर नहीं कर सकेंगे।आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर आरएस17 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत आरएस14.50 घटकर आरएस1747 हो गईं। पहले ये आरएस1762 में मिल रहा था। कोलकाता में यह आरएस17 घटकर

आरएस1851.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम आरएस1868.50 थे।मई महीने में होने वाले 5 बदलाव…1. मदर डेयरी के बाद अमूल दूध भी आरएस2 महंगामदर डेयरी और वेरका ब्रांड के बाद अमूल ने भी देशभर में दूध के दाम में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज यानी गुरुवार, 01 मई से लागू हो गई है।अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय मजा, अमूल ताजा और अमूल काऊ मिल्क की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज से एटीएम विड्रॉल चार्ज को रिवाइज किया है। फ्री मंथली लिमिट समाप्त होने के बाद, ग्राहकों को अब एटीएम पर प्रति लेनदेन आरएस23 का भुगतान करना होगा। पहले प्रति लेनदेन पर 21 रुपए का चार्ज लगता था। यह शुल्क 2022 में लागू किया गया था।फ्री लिमिट के बाद हर एक कैश विड्रॉल पर आरएस23 का चार्ज लिया जाएगाहर महीने अपने बैंक के एटीएम पर 5 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन्स

मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम पर 3 फ्री ट्रांजैक्शन्स

नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन्स

फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं

भारत में सभी बैंकों के सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *