Himachal Crime News: बिलासपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर: पुलिस थाना सदर के तहत एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। महिला थाना बिलासपुर में दर्ज शिकायत में पीडि़ता ने अपने बयान में बताया है कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसकी जान पहचान एक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर बहला-फुसलाया और दो अलग-अलग मौकों पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहां पर एक जान-पहचान के युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया तथा इसके बाद उसके दोस्त ने भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

दूसरी घटना गत मार्च में सामने आई, जब तीन युवकों ने उसे फिर उसी स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार इस दौरान एक आरोपी ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की और चुप रहने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर मुख्यालय के डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *