जब देश शोक में था तो जयराम डाल रहे थे नाटी, कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपना गिरेबान देखें जयराम:CM

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद कर खिलाफ लड़ते हुए दो प्रधानमंत्री का बलिदान दिया है और पहलगाम आतंकी घटना के बाद भी कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र सरकार जो भी निर्णय लेगी कांग्रेस उसका समर्थन करती है।जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर को मीडिया हो गया है जिसके बाद जयराम ठाकुर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जब पूरा देश पहलगाम आतंकी हमले का शोक मना रहा था तब जयराम ठाकुर नाच रहे थे। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन विकास निगम कई वर्षों के बाद मुनाफे में आया है और सरकार पर्यटकों की आनंद हिमाचल में बढ़े इसके लिए कदम उठा रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अपने समय में तहस नहस करने का काम किया। आज सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों की सरकार कम्युटेशन पूरी देने पर विचार कर रही है। सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने को लेकर भी मामला विचाराधीन है।कैबिनेट में चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *