शिमला में मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, मुख्य अतिथि के रूप में हरीश जनार्था हुए शामिल

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: श्री हरि के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हिमाचल ब्राह्मण सभा की ओर से शिमला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के महापौर सुरेंद्र चौहान ने मौजूद रहे. इस मौके पर विधायक हरीश जनार्दन ने सभी प्रदेश वासियों को भगवान परशुराम की जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी. साथ ही जनार्था ने कहा कि शिमला पर्यटकों के लिए तैयार है. शिमला आने वाले पर्यटकों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े यह सुनिश्चित किया जा रहा है

शिमला शहर विधायक हरीश जनार्था ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए ब्राह्मण सभा को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि शिमला पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है.

उन्होंने कहा कि इसको लेकर बिजली और जल आपूर्ति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है. शहर में जल और विद्युत की सप्लाई में कोई बाधा न आए यह सुनिश्चित किया जाएगा जल आपूर्ति में कमी आई तो टैंकरों के माध्यम से भी पानी पहुंचाया जाएगा. हरीश जनार्दन ने पर्यटकों को आश्वस्त किया कि उन्हें शिमला में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *