पहलगाम अटैक पर आया डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान, बोले – ‘बुरा हमला था लेकिन भारत…’

Spread the love

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे “बहुत बुरा” करार दिया. ट्रंप ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा नया नहीं है, यह कई सौ साल पुराना विवाद है, लेकिन भारत और पाकिस्तान मिलकर इसे सुलझा सकते हैं. पहलगाम अटैक के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर कैमरे पर यह पहला बयान दिया है, इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पहलगाम अटैक की कड़ी निंदा की थी और इस घटना को लेकर पीएम मोदी से भी बात की थी.

ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं और कश्मीर में वे एक हजार साल से लड़ रहे हैं. कश्मीर का मुद्दा एक हजार साल से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा समय से. वह एक बुरा हमला था (आतंकवादी हमला). उस सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है.” यह वैसा ही रहा है लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है लेकिन यह हमेशा से रहा है.”

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के बहुत करीब हूं. दोनों देशों के नेताओं को जानता हूं और मुझे भरोसा है कि वे खुद ही इस मसले को सुलझा लेंगे.” ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि सीमा पर तनाव नया नहीं है, ये हमेशा से रहा है, लेकिन समाधान की उम्मीद भी बनी रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *