पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस ने शिमला में निकाला कैंडल मार्च

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज शिमला में कैंडल मार्च निकाला और मृतकों को श्रद्धांजलि दी कैंडल मार्च में हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की देश की एकता और अखंडता पर हुए प्रहार के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी सरकार के फैसलों के साथ है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में फैसला हुआ कि देश की एकता, अखंडता पर प्रहार करने वाली बाहरी ताकतों के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कांग्रेस सरकार के फैसलो के साथ है। कश्मीर में 28 पर्यटकों की चुन चुन कर हत्या हुई है। कश्मीर में स्थापित शांति का बाहरी ताकतों ने अस्थिर करने का प्रयास किया। कांग्रेस पार्टी देश की एकता अखंडता के लिए पूरी मजबूती के साथ केंद्र सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ऐसी है जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए दो दो प्रधानमंत्रियों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सचिवालय और जिलाधीश कार्यालयों में मौन रख कर संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस पार्टी ने कल होने वाली रैली को स्थगित कर दिया है। 28 मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए और एकता का संदेश देने के लिए कैंडल मार्च किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *