पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में राज्य सचिवालय में शोक सभा, कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी रहे मौजुद, हमले में शिकार लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी घटना के विरोध में देश भर में लोग सड़कों पर हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय कर्मचारियों ने भी घटना की निंदा की है और घटना के मृतकों के लिए शोक सभा का आयोजन किया। शोकसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी,मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सहित अन्य विधायक व सचिवालय कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि इस घटना ने देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला देश की सुरक्षा के लिए ही चुनौती नहीं है बल्कि देशवासियों की भावनाओं पर गहरा आघात है। देशवासियों को 26 लोगों की कुर्बानियों को याद रखते हुए मन में देशभक्ति की भावना व एकता को बढ़ाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *