नहीं मान रहा पाकिस्तान, अब LoC पर बरसाईं गोलियां; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Spread the love

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद अब सीमा पर तनाव बढ़ गया है। खबर है कि शुक्रवार को LoC यानी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की है। हालांकि, इसे लेकर भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

इस गोलीबारी के बाद भारतीय पक्ष ने भी जवाबी गोलीबारी की है।

एक चैनल से बातचीत में एक अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से सीमा पर गोलीबारी की है। हमारे सैनिकों ने जवाब दिया है। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है।’खास बात है कि सीमापार गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब अटकलें हैं कि भारत की तरफ से सीमा पर जारी सीजफायर समझौता खत्म किया जा सकता है। खबरें हैं कि सरकार इसपर विचार कर रही है। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया हो।सेना प्रमुख पहुंचेंगे श्रीनगरपहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे। खबर है कि वह पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा पर जारी सीजफायर उल्लंघन के प्रयासों की भी समीक्षा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *