पानी रोकना युद्ध जैसी कार्रवाई, पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस

Spread the love

इस्लामाबाद। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा उठाए गए पांच बड़े फैसलों से पाकिस्तान तिलमिला गया है। गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक अहम सुरक्षा बैठक बुलाई। बैठक इस्लामाबाद में हुई। इस हाईलेवल बैठक में पाकिस्तान के तीनों सेनाध्यक्ष, मंत्री और सैन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद पाकिस्तान ने सिंधु समझौते पर लगी रोक को लेकर कहा कि पानी रोकना युद्ध जैसी कार्रवाई है।

पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी तरह के कारोबार को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही भारतीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान ने अपनी एयरस्पेस भी रोक दिया है। बाघा बोर्डर को भी बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही राजनायिकों की संख्या 30 तक करने का फैसला लिया है। इसके अलावा 48 घंटे के भीतर भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ने के लिए कहा है।

पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (NCA) ने आरोप लगया कि भारत में मुसलमानों सहित अल्पसंख्यकों का दमन बढ़ा है। वक्फ कानून के जरिए मस्लिम समुदाय को हाशिए पर धकेलने का भी आरोप लगाया। NCA ने आरोप लगाया कि भारत इस तरह की दुखद घटनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *