पहलगाम आतंकी घटना से लोगों में रोष, शिमला में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले लोगों ने किया प्रदर्शन, घटना का मुंह तोड़ जवाब देने का केंद्र सरकार से आग्रह

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर देश भर में लोगों में खासा गुस्सा है। हिमाचल प्रदेश में भी लोग घटना का विरोध कर रहे हैं। शिमला में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आतंकी घटना के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की केंद्र सरकार से मांग की गई।

हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भरत भूषण शर्मा ने कहा कि घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है निहत्थे पर्यटकों पर जिस तरह से गोलियां दागी गई उससे भारत के हिंदुओं में रोष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टैंक पर बैठ कर पाकिस्तान का सफर करें और आतंकवादियों व इस्लामिक कट्टर पंथियों को साफ संदेश दे कि अगर भारत के साथ कोई इस तरह की घटना करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *