फर्जी दस्तावेज बनाकर जीता चुनाव, गांव चुघा खुर्द में सरपंच इलेक्शन में विजेता महिला अरेस्ट

Spread the love

पंजाब दस्तक: गांव चुघा खुर्द में अक्टूबर 2024 को सरपंच पद के चुनाव जीतने वाली महिला सरपंच उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के आधार पर चुनाव जीतने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है। थाना कोट इसे खां के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि परमपाल सिंह निवासी गांव चुघा खुर्द ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उनके गांव की महिला सरपंच कुलदीप कौर ने अपने पति राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर अक्टूबर 2024 को हुए पंचायती चुनाव में सरपंच पद का चुनाव फर्जी दस्तावेज के आधार पर लड़ा और जीता था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 30 सितंबर 2024 को हलफनामा खरीद किया गया था। उस समय लवदीप सिंह द्वारा शिनाख्त की गई थी।

की अष्टम खरीदने वाली महिला कुलदीप कौर है। जबकि पवनदीप कौर , गुरमीत कौर, तरनप्रीत कौर ने राजेंद्र सिंह का फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सहायता की थी। इतना ही नहीं जिस समय फर्जी दस्तावेज तैयार हो रहे थे। जबकि उसके पति द्वारा पत्नी की गैर मौजूदगी में नौ ड्यू सर्टिफिकेट हासिल करने के साथ-साथ स्वैघोषणा पत्र तैयार करवा कर अपनी पत्नी कुलदीप कौर के स्थान पर किसी अन्य महिला को खड़ी करके फर्जी हस्ताक्षर करवा कर ब्लॉक पंचायत अफसर कोट इसे खां से ऐतराज हीनता सर्टिफिकेट हासिल किया था। शिकायतकर्ता परमपाल सिंह द्वारा कुलदीप कौर के सरपंच पद का चुनाव फर्जी दस्तावेज के आधार पर जितने को लेकर एसएसपी को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने बीएनएन के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *