शिमला, सुरेंद्र राणा: देशभर में आज धूमधाम से संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी जा रही है। हिमाचल प्रदेश में भी बाबा साहेब को याद किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।विओ,,, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भीम राव अम्बेडकर ने स्वतंत्रता आंदोलन ओर संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका विशेष जोर शिक्षा को लेकर रहा, शिक्षित होकर ही लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंच तीर्थों को बनाकर उनकी याद को जीवित किया है। उनकी जयंती पर उन्हें याद किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल सरकार।वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने देश की आजादी और आजादी के बाद संविधान निर्माण करके देश को समर्पित किया।
अम्बेडकर संघर्ष करते हुए कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए कभी विचलित नहीं हुए। उन्होंने गरीब और पिछड़े तबके के लिए काम करने का लक्ष्य बनाया। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माण में उनका योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत नेता बने है उसमें संविधान का महत्वपूर्ण है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए भीम राव आंबेडकर का जीवन प्रेरणा हैं।
