शिमला,सुरेंद्र राणा:कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुआ। अधिवेशन में कांग्रेस संगठन में नवऊर्जा भरने का काम किया हैं। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में नए रूप में देखने को मिलेगी यह बात शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने कही।
कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस का अधिवेशन महात्मा गांधी की जन्मभूमि में हुआ। जिसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई है।
आज देश में महंगाई, बेरोजगारी जैसे मूलभूत मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है। लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने का प्रयास हो रहा। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी। पूर्व में संगठन की तरफ जितना ध्यान दिया जाना चाहिए था, नहीं दिया गया। ऐसे में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को बैठकों में शामिल करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया गया है। राठौर ने कहा कि उन्हें गुजरात में AICC का प्रवेक्षक नियुक्त किया गया है। कल सभी प्रवेक्षकों की बैठक होगी। गुजरात में कई दशकों से पार्टी से बाहर है। पार्टी का लक्ष्य गुजरात जीतना हैं। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। सरकार फेल हुई हैं केंद्र सरकार बहुमत में न आने के बाद बैसाखियों के सहारे चल रही है।
वहीं कुलदीप राठौर ने कहा कि टैरिफ वार से विश्व में खलबली मची है। भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। विश्व भर में विरोध के बाद 90 दिनों तक रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में सेब का पांच हजार करोड़ का योगदान हैं।
ऐसे में अगर सेब पर आयत शुल्क नहीं बढ़ाया जाता है तो बागवानो को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के सभी सांसदों को पत्र लिखेंगे और आयात शुल्क बढ़ाने की मांग करेंगे। चुनावों में आयात शुल्क 100 फीसदी करने की बात कही गई थी लेकिन 50 फीसदी से भी घटाकर 30 फीसदी किया गया है। ऐसे में हिमाचल के विपक्ष के नेताओं को भी हिमाचल के हित में आयतों शुल्क को बढ़ाने की मांग केंद्र के समक्ष रखनी चाहिए।
