हनुमान जयंती पर जाखू में उमड़ी लोगों की भीड़ राज्यपाल ने की पूजा अर्चना

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हनुमान जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने धर्मपत्नी सहित जाखू हनुमान जी के मंदिर पहुंचकर शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आज हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हनुमान जी ऐसे देव है जो हर युग में है। हनुमान जी सभी देव में विनम्र हैं सारी शक्तियां होने पर भी श्रीराम के दास हैं, अहंकार से मुक्त हैं।

हनुमान को इष्ट मानकर चले तो व्यक्ति का अहंकार दूर हो जाएगा और विनम्रता के आधार पर सभी के लिए काम किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि सनातन को जो भी लोग मिटाना चाहते हैं वह स्वयं ही मिट गए हैं। यूनान, मिश्र जैसी सभ्यताएं मिट गई। हिंदुस्तान को मिटाने वाला मिटेगा हिन्दुस्तान हमेशा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *