शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला में काली बाड़ी के समीप बैठे अवैध तहबाजारी द्वारा चने में थूकने के आरोप मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने आरोप लगाने वालों को नोटिस दिए हैं, और इसके वीडियो का सबूत पेश करने को कहा गया है। मामले को लेकर तीनों लोग थाने में पेश हुए और उसके उपरांत उपायुक्त शिमला को ज्ञापन सौंपा है और पुलिस प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है।
देवभूमि संघर्ष समिति के सहसंयोजक विजय शर्मा ने कहा की मामले को उजागर करने वालों के खिलाफ शिमला पुलिस उन्हें नोटिस थमा देती हैं। यह घटना अघोषित इमरजेंसी से कम नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि खबर चलाने वाले मीडिया हाउस को भी नोटिस थमाए जा रहे हैं। लव जिहाद, लैंड जिहाद और तहबाजारी माफिया के खिलाफ आवाज उठाना कोई गलत नहीं है। तहबाजारी माफिया शिमला में काम कर रहा है। उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर तमाम मांगे रखी गई है। और पढ़े लिखे युवाओं को सड़क पर रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। अगर अनुमति नहीं दी जाती है तो उनकी ये लड़ाई आगे बढ़ेगी।
