Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, जानें माैसम पूर्वानुमान

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: माैसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश जारी है। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। धर्मशाला में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने से लोगों को अप्रैल में ही तपन महसूस होने लगी थी। शिमला में भी सुबह 10:30 बजे से बारिश का दाैर शुरू हुआ। हमीरपुर में मौसम के मिजाज बदलने से तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के साथ हवाएं भी कभी तेज, कभी मध्यम गति से चलती चलती रहीं।

बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही थी। उधर, चंबा जिले में भी बारिश हुई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में ठंड पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। बारिश होने से जिले के किसानों-बागवनों ने राहत की सांस ली है।

बीते दिन शिमला, मंडी, कुल्लू और सिरमौर में वीरवार को बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के आठ जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलाे और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, प्रदेश में खराब मौसम के बीच ऊना जिले में पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया। ऊना में बारिश न होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। केंद्र के अनुसार चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर जिलों में कहीं-कहीं पर बिजली चमकने के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *