हिमाचल में चलीं गर्म हवाएं, ऊना में पारा 35 पार; इन जिलों में बारिश के आसार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को गर्म हवाएं चलीं। प्रदेश के दस क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार और ऊना में 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश के कई भागों में 6 और 7 अप्रैल को भी गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन में 6 और 7 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। शनिवार को ऊना, सुंदरनगर, भुंतर, नाहन, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, धौलाकुआं और बरठीं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक-दो स्थानों पर तथा 10 और 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 और 11 अप्रैल को निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

क्षेत्र अधिकतम तापमान

ऊना 35.8धौलाकुआं 33.8सुंदरनगर 33.7बिलासपुर 33.1कांगड़ा 32.8नाहन 32.1मंडी 31.6सोलन 30.5धर्मशाला 29.0शिमला 24.4मनाली 24.4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *