शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मुस्लिम समुदाय ने ईद बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। शिमला के ईदगाह मैदान और जामा मस्जिद मिडल बाजार में सैकड़ों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद समाज की समृद्धि व खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद गले मिलकर दी।
जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इस्लाम का कहना है रमजान के पूरे महीने में रोजे रखने के बाद ईद मनाई जाती है। ईद के मौके पर नमाज अदा की गई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने अपने पूरे-देश के लिए आपसी भाईचारे व अमन की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। उन्होंने बताया कि देश-प्रदेश में अमन व शांति बनी रहे इसके अल्लाह से दुआ की गई है।
