पंजाब दस्तक: पंजाब के मोगा जिले की अनाज मंडी के निकट लक्कड़ मंडी में झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों की झुगियों में गत रात्रि अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण करीब 10 झुगीया जलकर राख हो गई हैं।
इतना ही नहीं, आग लगने की वजह से झुग्गी (Punjab Fire) में रखा हुआ सामान भी जलकर राख हो गया। इसके इलावा खाने-पीने का सामान भी जल गया। आग लगने का पता एक युवक को लगने के उपरांत युवक ने शोर मचाया तो झुग्गी के अंदर सो रहे लोगों को तुरंत बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचित किया गया।
