कुल्लू में लैंडस्लाइड में 4 कारें दबीं, 6 की मौत..

Spread the love

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास रविवार शाम करीब 4 बजे पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। ये लैंडस्लाइड तेज तूफान के कारण भारी भरकम पेड़ के गिरने से हुआ। पेड़ सड़क पर पहले से ही खड़ी करीब 6 गाड़ियों पर गिरा। जिससे इन गाड़ियों में सवार कुल 6 लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी है। प्रशासन और पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है। हादसे के बाद काफी देर तक कुछ लोग गाड़ियों के अंदर ही फंसे रहे, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला। घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल लोगों को कुल्लू रेफर किया गया है। सड़क पर आए मलबे को हटाकर दबे लोगों की तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैंडस्लाइड के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि 6 लोगों के मौत की सूचना है। जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर है, राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *