चैत्र नवरात्र आज से, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। चैत्र माह के नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। राजधानी के मंदिर फूलों से सजाया हैं। कालीबाड़ी और तारादेवी मंदिर में रविवार को कलश स्थापना के साथ माता की अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालु सुबह छह से रात 10 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। नवरात्रों के नौ दिन मंदिर के कपाट पूरा दिन ही खुले रहेंगे और मंदिर में भंडारे भी लगेंगे। कालीबाड़ी मंदिर में सुबह 6.10 बजे मंगल आरती, 12.30 बजे भोग आरती और शाम 6.50 बजे संध्या आरती की जाएगी। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की जा रही है।मंदिर प्रबंधकों की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

तारादेवी मंदिर के कपाट सुबह छह बजे खुल गए और रात 10 बजे बंद होंगे। तारादेवी मंदिर के पुजारी कमलेश ने बताया कि आम तौर पर मंदिरों में तीन से चार पुलिस के कर्मी तैनात रहते हैं, मगर नवरात्रों के लिए 10 होमगार्ड और 10 पुलिस के कर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा डाक्टर की टीम भी मौजूद रहेगी। अखंड चंडी का पाठ भी होगा। इसका हवन अष्टमी को किया जाएगा। मंदिर में दो समय आरती की जाएगी, सुबह 6.15 और शाम 7.30 बजे। रामनवमी पर छह अप्रैल को सूद सभा की ओर से राम मंदिर से हर दिन सुबह प्रभात फेरी निकलेगी। चार अप्रैल को शिमला शहर में दोपहर 12 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। छह अप्रैल को राम मंदिर में दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही रामनवमी यज्ञ भोज का आयोजन भी किया जाएगा।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेशके सभी बड़ेशक्तिपीठ में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *