कांग्रेस ने अपराध,माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेला : चेतन बरागटा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: भाजपा की सुपरहिट रैली से प्रदेश सरकार का सिंहासन हिल गया,ये बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कही। उन्होंने कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को अपराध, माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। जनता के बीच भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ आक्रोश चरम पर है और अब यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस की सरकार को अब जनता ने अब उखाड़ फेकने की तैयारी कर ली है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों को कांग्रेस सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।

बागवानी माफिया क्षेत्र में पुरी तरह सक्रिय है। जिस कारण हिमाचल प्रदेश में बागवानी उद्योग पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। विदेशों से लाखों की संख्या में सेब के पौधे बिना उचित जांच और क्वॉरनटीन प्रक्रिया के लाए गए। जिससे घातक वायरस और कीट हमारे बागीचों में फैल चुके है। बिना किसी जांच प्रक्रिया के ही संक्रमित पौधे खुलेआम बेचे जा रहे हैं। सवाल यह है कि सरकार इस पर चुप क्यों है?उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का दूसरा नाम भ्रष्टाचार बन चुका है। हर विभाग में रिश्वतखोरी और घोटाले चरम पर हैं।

खाद्य आपूर्ति से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक, हर जगह कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबी ठेकेदारों की लूट मची हुई है। बरागटा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वित्तीय बदहाली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल पर 1 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज लाद दिया गया है। सरकार जनता पर नए-नए टैक्स थोपकर और महंगाई बढ़ाकर अपनी नाकामी छुपाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *