मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह माह की एक्सटेंशन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। ब्यूरोक्रेसी की इस टॉप पोस्ट के लिए हिमाचल में ऐसा पहली बार हुआ है। प्रबोध सक्सेना 29 मार्च यानी शनिवार को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे भारत सरकार से इस बारे में चि_ी आ गई।

शुक्रवार शाम को आईएएस अधिकारियों द्वारा रखी गई फेयरवेल पार्टी में इस बात की जानकारी खुद सक्सेना ने भी दी।इससे पहले राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक थी और इस बैठक से पहले ही यह पत्र आ गया था। इसलिए कैबिनेट की बैठक में उनके लिए मंगवाई गई शॉल-टोपी की सेरेमनी को रोक लिया गया। हालांकि राज्य सरकार ने गुरुवार को नए मुख्य सचिव के चयन को लेकर फाइल की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *