केंद्र सरकार किसी के घर से नही दे रही पैसा, हिमाचलियों का हक ,नेता प्रतिपक्ष भी केंद्र से उठाए मामला ,भवानी पठानिया

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई है कांग्रेस के विधायक भवानी पठानिया ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और हिमाचल की मदद न करने के आरोप लगाए। भवानी ने कहा कि हिमाचल खैरात नही मांग रहा है बल्कि हिमाचलियों के हक मांग रहे है। केंद्र सरकार किसी के घर से पैसे नहीं देती। यह हर हिमाचली का पैसा है। हिमाचल के लोग जीएसटी के रूप में टैक्स देते हैं जीएसटी का एक हिस्सा हिमाचल को मिलता है। केंद्र से आपदा के लिए अलग से पैसा राज्यो को मिलता है। लेकिन विपक्ष ने ये आदत बना दी है कि केंद्र सरकार पैसा दे रही है तो हिमाचल की सरकार चल रही है। हिमाचल में बीते वर्ष बड़ी आपदा आई। केंद्र की टीम सर्वे करके गई है और दस हजार करोड़ के नुकसान का आंकलन किया। लेकिन अभी तक एक भी पैसा नही मिला है।उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश से चार सांसद और तीन राज्यसभा सांसद है लेकिन एक बार भी उन्होंने हिमाचल के हितों की आवाज संसद के अंदर नही उठाई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों की आवाज उठाए सत्तापक्ष उनके साथ चलेगा।

उन्होंने सेब आयात शुल्क लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा आयात शुल्क कम किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भी धमकी दी है तो ऐसे में यदि आयात शुल्क कम किया जाता है तो हिमाचल के सेब पर संकट गहरा सकता है। केंद्र सरकार को सेब पर आयात शुल्क को बढ़ाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *