बजट सत्र आज से, चिट्टे के मुद्दे पर तपेगा सदन, भाजपा विधायक सरकार की व्यवस्था पर उठाएंगे सवाल।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज दोपहर बाद 2:00 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो रहा है। विधानसभा का सदन इस बार चिट्टे से तपेगा। इस बार भाजपा विधायकों ने चिट्टा तस्करों से संबंधित काफी प्रश्न लगाए हैं। हिमाचल की युवा पीढ़ी चिट्टे की लत में फंसती जा रही है। युवाओं को बचाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाया है, भाजपा विधायक इसको लेकर सवाल दागेंगे।

अब तक विधानसभा सचिवालय में 963 प्रश्न आ चुके हैं, इनमें 50 से ज्यादा प्रश्न नशे से संबंधित हैं। हिमाचल के पुलिस समेत अन्य कर्मचारियों पर भी चिट्टा तस्करों के साथ आरोप लगे हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार ने संबंधित विभागों को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में चिट्टा तस्करों को पकड़ने के लिए सरकार ने मुहिम छेड़ी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर नशा तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका के चलते कई पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के घरों में भी दबिश दी गई है। बावजूद हिमाचल में चिट्टा नहीं रुक रहा है।

भाजपा विधायकों का मानना है कि जब तक हिमाचल के बॉर्डर एरिया को पूरी तरह से सील नहीं किया जाता तब तक नशा नहीं रुकेगा। पंजाब से चोर रास्ते हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई हो रही है। प्रदेश पुलिस ने नशे के खात्मे के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर भी कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *