चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, 3 घायल

Spread the love

पंजाब दस्तक: चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नैनीखड्ड में केरू पहाड़ के नजदीक एक कार खाई में जा गिरी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दुर्घटना करीब रविवार को दोपहर के समय घटी। मरने वाले लोग जम्मू के कठुआ से संबंधित हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, तो तीन लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *