शिमला, सुरेन्द्र राणा: कल से शुरू होने वाले हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र को लेकर आज विधानसभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के सचेतक विधायक सुखराम चौधरी और सत्ता पक्ष की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, उप सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हिस्सा लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पक्ष और विपक्ष दोनों से बजट सत्र को शांति प्रिय ढंग से चलाने की अपील की। साथ ही ज्यादा से ज्यादा जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने का आह्वान किया। कुलदीप पठानीया ने कहा की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है। नेता प्रतिपक्ष की तरफ से भी कुछ विषयों को रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिजनेस बचता है तो 28 तक चलने वाले सत्र को 29 या 30 मार्च तक बढ़ाया जा सकता है।
विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने बताया बैठक में सत्र को लेकर कई विषयों को लेकर आग्रह किया गया है। होली के बाद कार्यदिवस होने और अन्य विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र को बढ़ाने का भी आग्रह किया है। राज्यपाल के अभिभाषण ओर बजट पर चर्चा होगी ऐसे में प्रदेश हित के मुद्दों को उठाने के लिए समय चाहिए। विपक्ष जन हित से जुड़े सभी मुद्दों को ज़ोरदार तरीके से सदन में उठाएगा। प्रदेश की आर्थिक स्थिति नशे और प्रदेश के अन्य मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहे ये सतापक्ष के रवैये पर निर्भर करेगा।
वही संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान बजट सत्र की जानकारी देते हुए बताया कहा कि सरकार सदन की कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से साथ चलाना चाहता है प्रदेश सरकार हर तरह के मुद्दों का सदन में स्वागत करता है और जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर जवाब देने को तैयार है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद भी सरकार ने बेहतर काम किया सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम कर रही है। सोमवार 17 मार्च को मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे। सोमवार को सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू करने को लेकर सुझाव दिया गया है जिस पर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में फैसला लिया जा सकता है।
