अमृतसर में किसानों ने रोकीं ट्रेने, रेल फाटकों पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: किसानों की ओर से ऐलान किए गए रेल रोको आंदोलन के तहत अमृतसर के कई रेल फाटकों पर सोमवार किसान धरना लगाकर बैठ गए हैं। अमृतसर के देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, कत्थू नंगल, रमदास, जहानगीर, झंडे और रेलवे स्टेशन पर किसानों की अलग-अलग जत्थेबंदियां रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बैठ गई हैं।

रेल रोको आंदोलन के शुरु होने से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि प्रेस में स्पेस खत्म करने के लिए ही मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार पंजाब में दौरे पर हैं। इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन केंद्र सरकार अभी तक किसानों से बात नहीं की। मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को डीरेल करना चाहती है।उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया वालों की तरफ से किसानों की दोनों यूनियनों को अलग-अलग बताया जा रहा है, जोकि सरासर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं।

किसान एकजुट हैं और मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि विपक्ष किसानों की आवाज संसद में नहीं उठा रहा है, जिससे किसानों की समस्याएं अनसुनी हो रही हैं। पंधेर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया और पूछा कि वे किसानों के लिए क्या कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *