शिमला(सुरेन्द्र राणा); बिलासपुर जिला के स्वारघाट के गरा मोड़ा पर रविवार सुबह पर्यटकों की दो बसें पलट गईं। सड़क हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को नालागढ़ अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है।
