एसएमसी शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, कर रहे नियमितीकरण की मांग

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में मार्च में होने वाली बोर्ड परिक्षाओं से पहले SMC शिक्षक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश में बीते करीब 12 सालों से नियमितीकरण की राह देख रहे एसएमसी शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। नियमितीकरण की नोटिफिकेशन के बाद ही स्कूलों में लौटेंगे।

शिमला के चौड़ा मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे शिक्षकों का कहना हैं कि सरकार के शिक्षा मंत्री उन्हें संयम रखने की बात कह रहे हैं। एसएम सी के 2400 शिक्षक पिछले 12 सालों से संयम रख रहे हैं लेकिन अब उनका संयम का बांध टूट गया है। सीएमसी शिक्षक संघ के प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने कहा कि एसएमसी शिक्षक दूरदराज क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। दो सौ के करीब स्कूल एसएमसी शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के दस हजार पद खाली है। सरकार को संघ ने पहले ही अल्टीमेटम दिया था लेकिन कागजों के हेर फेर में ज्यादा समय से उलझाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आश्वासन से अब बात नहीं बनेगी। समयबद्ध विभागीय नोटिफिकेशन के बाद ही हड़ताल से वापिस लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *