नए साल पर शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान था आतंकियों के निशाने पर, सुरक्षा को लेकर हिमाचल में अलर्ट, रात को चंडीमंदिर से बुलाना पड़ा बम निरोधक दस्ता

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा);  नए साल के जश्न को मनाने शिमला में पर्यटकों की भीड़ जुटी हुई थी अचानक साढ़े 7 बजे रिज मैदान को खाली करवाया गया। उसके पीछे वजह ये रही कि शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान आतंकियों के निशाने पर है। रिज को बम से उड़ाने के साजिश के चलते खाली करवाया गया।

बम स्क्वाड व डॉग स्क्वाड की मदद से सर्च जारी है लेकिन अभी तक फ़िलहाल कुछ नही मिला है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंग्रेजो के जमाने से बनाया गया क्राइस्ट चर्च है। सबसे बड़ा ख़तरा रिज मैदान के नीचे बने बड़े पानी के टैंक को रहता है। यदि बम जैसी कोई स्थिति होती है तो टैंक के फटने से बड़ी तबाही हो सकती है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि उन्हें रिज को उड़ाने की बड़ी साजिश का पता देर शाम चला। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से अलर्ट मिला। जिसके चलते रिज मैदान को खाली करवाया बड़ी क्योंकि नए साल के जश्न से जरुरी सुरक्षा का मामला था।

बीती रात ही चंडी मंदिर से सेना का विशेष बम निरोधक दस्ता मंगवाया गया। फ़िलहाल हिमाचल को ख़तरे के चलते अलर्ट पर रखा गया है। जिस तरह से हिमाचल को थ्रेट मिला है आगे भी अलर्ट रहने की ज़रूरत है। वैष्णो देवी के हादसे पर भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संवेदनाएं व्यक्त की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *