गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट के बावजूद बाबा साहिब की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी पंजाब सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल: राजेश बागा

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव आंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी तथा संविधान की बनी प्रति जलाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अनुसूचित जाति कमीशन के पूर्व चेयरमैन व भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बागा ने कहा कि इस घटना ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की कार्यशैली तथा पंजाब के गृह मंत्री मुख्यमंत्री भगवंत मान की विफलता का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को समूचे देश सहित पंजाब भी हाई अलर्ट पर रहता है और इस दौरान पुलिस चौकी से लगभग 100 गज की दूरी पर ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया जाना यह स्पष्ट करता है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार नींद में सोई हुई है।

उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पंजाब में खास कर माझा और दोआबा में अनुसूचित भाईचारे की जनसंख्या सबसे अधिक है और कुछ पंजाब व देश विरोधी शक्तियां पंजाब के भाईचारे व शांति के माहौल को आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करके इसके पीछे किन लोगों का हाथ है, उनके चेहरे जनता के सामने उजागर किए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *