नशा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्यवाही जारी, ऑनलाइन तकनीक से नेक्सस चलाने वाले 11 लोगों के गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ” मिशन क्लीन ” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑनलाइन तरीके से पूरा एक्सेस चला रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में कोलकाता, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना कोलकाता का 38 वर्षीय संदीप शाह और दिल्ली का 24 वर्षीय नीरज कश्यप है।जो लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त थे इनके अलावा शिमला और आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस को इस गैंग के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी ।

इस गैंग का मुख्य सरगना सन्दीप शाह लंबे समय से अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त था । जो पूरे जिला में नशे का नेक्सस चला रहा था। उन्होंने बताया कि यह गैंग नशा तस्करी में नई नई तकनीकों का उपयोग कर रहे है।ऑनलाइन तरीके से पूरा एक्सेस चला रहे थे।लेकिन पुलिस नशे के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगो को पुलिस नही बख्शेगी उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *