सुजानपुर के करोट पंचायत में नदंघर परियोजना के तहत लेबर बोर्ड स्कीम के बारे में किया गया जागरूक, 20 लोगों को योजना में किया गया शामिल

Spread the love

सुजानपुर(सुरेन्द्र राणा); नदंघर परियोजना वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक सामाजिक पहल है। इस परियोजना के तहत लोगों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

सुजानपुर खण्ड के करोट पंचायत में एक स्कीम लिंकेज अवेयरनेस शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लोगो को श्रम कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के बारे मे बताया गया साथ ही लोगों का पंजीकरण भी किया गया। इसमें 50 महिलाओं को योजनाओं के बारे मे जागरूक किया गया और 20 लोगों को योजना के साथ जोड़ा गया।

इस शिविर में गावं प्रधान समस्या देवी , आंगनवाड़ी वर्कर व ममता HIMC की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *