वैष्णो देवी में आधी रात को मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क; जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत होने और13 लोगों के घायल होने की खबर है. जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक भगदड़ की घटना करीब पौने तीन बजे हुई.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच-पड़ताल के मुताबिक घटना के शुरूआत बहसबाजी से हुई. इसके बाद लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे. इससे वहां भगदड़ मच गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

इस भगदड़ में मरने वालों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर का एक व्यक्ति शामिल है. हताहतों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर गोपाल दत्ता के मुताबिक घायलों को नरायाणा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस भगदड़ में कितने लोग घायल हुए हैं, जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *